भूस्खलन की चपेट में आने से नौ मकान व सात गौशालाएं धवस्त

खबर शेयर करें -

देहरादून के विकासनगर में भूस्खलन के कारण भारी नुकसान हो गया है।

यहां पर भूस्खलन को कारण नौ मकान के साथ ही सात गौशालाएं पूरी तरह से जमींदोज हो गई हैं।


विकासनगर के जाखण गाँव में भूस्खलन के कारण नौ मकान के साथ ही सात गौशालाएं ध्वस्त हो गई। जिस से लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस घटना के कारण किसी भी प्रकार की कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें -  ट्रांजिट कैंप में बाइक सवार बदमाशों ने 2 महिलाओं के गले से चेन झपटी, इलाके में दहशत


एसडीआरएफ ने सभी को सकुशल किया रेस्क्यू
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

सभी प्रभावितों के लिए राहत कैंप की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी को पछता गांव के स्कूल में बनाये राहत कैम्प में सुरक्षित रूकवाया गया है। बता दें कि जमींदोज हुए नौ मकानों में कुल 16 परिवारो के 50 लोग रहते थे।

यह भी पढ़ें -  बैंक अधिकारी बन स्कूल मालकिन को लगाया चूना, 35 लाख की ठगी

एसएसपी दून ने किया स्थलीय निरीक्षण
जाखण गांव की घटना की जानकारी के बाद एसएसपी दलीप सिंह कुंवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999