ब्रेकिंग-इन मुद्दों को लेकर हमलावर हुआ विपक्ष, सदन के बाहर प्रदर्शन

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड के भराड़ीसैंण- गैरसैंण विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। खासकर कानून व्यवस्था की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस विधायकों ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और विपक्षी नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक भवन कापड़ी, ममता राकेश, सुमित ह्रदयेश, और आदेश चौहान शामिल हुए।

यह भी पढ़ें -  आईआईटी रुड़की की टीम ने लिया गौला पुल का जायजा


लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप रावत ने पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार के आतंक पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और वन नीति के लिए एक दिन का विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की। विपक्ष की ओर से कानून व्यवस्था पर नियम 310 के तहत काम रोको प्रस्ताव भी लाया जाएगा, जिससे सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  सुप्रीमकोर्ट का नीट परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला,छात्रों को फिर से देनी होगी परीक्षा


पहले दिन विपक्ष ने दिवंगत विधायकों के निधन पर शोक प्रकट करने के कारण शांतिपूर्वक व्यवहार किया, लेकिन दूसरे दिन कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा, और स्वास्थ्य के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999