
रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ एक कैफे के अंदर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बालिका को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।नक्शे देखें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौ नवंबर को बालिका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी 12 वर्षीय बेटी किसी काम से घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया और उसे एक कैफे के अंदर ले गया। वहां आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।
बताया गया कि घटना के बाद आरोपी बालिका को वहीं छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की।
सीओ आशीष जोशी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है


