Rajpal Yadav Father Death: नहीं रहे राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव, इलाज के दौरान हुआ निधन

खबर शेयर करें -
Rajpal Yadav Father Death news

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव (Rajpal Yadav Father Death) अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते कुछ समय से अभिनेता के पिता बीमार थे। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। राजपाल यादव थाईलैंड में थे। जैसे ही उन्हें अपने पिता की तबीयत खराब होने के बारे में जानकारी मिली तो वो तुरंत ही दिल्ली लौट आए।

Rajpal yadav

राजपाल यादव के पिता का निधन (Rajpal Yadav Father Death)

राजपाल यादव को उम्मीद थी कि उनके पिता स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। लेकिन अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। उनके पिता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजपाल यादव के पिता का अंतिम संस्कार उनके गृह जिले शाहजहांपुर में किया जाएगा। हालांकि इस बारे में राजपाल यादव की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह भी पढ़ें -  युवक मास्क पहनकर सार्वजनिक स्थानों पर करता था डांस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उतारी खुमारी,देखे video

राजपाल यादव को मिली थी जान से मारने की धमकी

इस दुखद घटना से ठीक दो दिन पहले राजपाल यादव को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। ये मेल पाकिस्तान से आया था। जिसमें राजपाल यादव और चार अन्य सितारों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मेल में लिखा था कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है और उन्हें इस मामले को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी गई थी। मेल भेजने वाले ने गोपनीयता बनाए रखने और तुरंत जवाब देने की मांग की थी। साथ ही अगर 8 घंटे के भीतर जवाब नहीं दिया गया, तो इसका गंभीर अंजाम भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बच्चे से वोट डलवाने का वीडियो, मुकदमा दर्ज

धमकी को लेकर पुलिस को दी जानकारी

राजपाल यादव ने इस धमकी के बारे में तुरंत पुलिस को जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता के निधन और धमकी की इन दो घटनाओं से राजपाल यादव गहरे सदमे में हैं। इंडस्ट्री के कई कलाकारों और प्रशंसकों ने उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999