सड़क हादसा-दो वाहनों की जबर्दस्त भिड़ंत, एक की मौत, नौ घायल

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ यात्रियों का वाहन सामने से आ रही पिकअप से जा भिड़ा। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि नौ घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार बुधवार को लक्सर हरिद्वार मार्ग पर उत्तर प्रदेश के जनपद बड़ौत के गांव मलकपुर निवासी कांवड़ जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन जैसे ही लक्सर हरिद्वार मार्ग पर जमदग्नि पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें -  2027 अर्द्धकुंभ: स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान, प्राइवेट अस्पतालों में बेड आरक्षित


इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गंभीर घायल सौरभ और पंकज को गाड़ी से जॉली ग्रांट के लिए रेफर किया। जबकि अमित को रुड़की अस्पताल के लिए रेफर किया। इनमें से सौरभ की मौत हो गई। जबकि अन्य का इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999