युवक की गोली मारकर हत्या, इस हालत में मिला शव

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। उसका शव सड़क किनारे खून से लथपथ बरामद हुआ। युवक सीने में गोली लगी हुई थी और सिर पर भी घाव के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह बिरिया मझोला सेकेंड स्थित फास्ट फूड दुकान के पास एक युवक का खून से लथपथ शव ‌मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिनेश चंद्र निवासी बिरिया मझोला के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पूर्व ही हिसार से घर आया हुआ था। वह हिसार में एक कंपनी में ऑपरेटर के पद पर तैनात था।

यह भी पढ़ें -  MS Dhoni अब नहीं पहनेंगे Jersey Number 7, बदला अपना जर्सी का नंबर


बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन जब वह रातभर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सुबह उसकी तलाश की। कुछ देर बाद परिजनों को उसकी मौत की खबर मिली। घटना कर सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999