कंटेंट क्रिएटर्स को झटका: चारधाम में अब रील और व्लॉग बनाना आसान नहीं, लेनी होगी अनुमति

खबर शेयर करें -

 

चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ती सोशल मीडिया गितिविधियों के बीच सरकार ने यात्रा की गरिमा, सुरक्षा और धार्मिक शुचिता बनाए रखने के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। चारों धाम में फिल्म, व्लॉग, रील या अन्य सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए अब कंटेंट क्रिएटर्स को पहले अनुमति लेनी होगी।

चारधाम में अब रील और व्लॉग बनाना आसान नहीं

शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण के लिए कंटेंट क्रिएटर्स को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके बाद संबंधित जिले के जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति किसी भी प्रकार की शूटिंग या कंटेंट निर्माण नहीं किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -  ISBT में दर्दनाक सड़क हादसा!, ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, शव को समेट टेंपो में लाद अस्पताल भेजा

कंटेंट क्रिएटर्स चारधाम में शूट करने के लिए आवेदन कैसे करें?

फिल्म विकास परिषद ने सोशल मीडिया कंटेंट निर्माण की अनुमति के आवेदन के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट http://ufdc.uk.gov.in तैयार की है। वेबसाइट के माध्यम से कंटेंट क्रिएटर्स अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कंटेंट क्रिएटर्स को नाम, आधार कार्ड, सोशल मीडिया लिंक, कंटेंट का विवरण, शूटिंग की अवधि स्पष्ट रूप से देनी होगी।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा : पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई स्कूटी, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

मंदिर समिति को अनुमति पत्र दिखाना अनिवार्य

उसके बाद प्राप्त आवेदनों को फिल्म विकास परिषद परीक्षण करेगा और अंतिम अनुमति के लिए जिलाधिकारी को आवेदन प्रेषित किया जाएगा। जिलाधिकारी स्तर से जारी अनुमति के बाद ही सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स शूटिंग कर सकेंगे। शूटिंग के समय संबंधित मंदिर समिति को जारी किया गया अनुमति पत्र दिखाना भी अनिवार्य होगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999