बदल रहा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर तापमान में गिरावट, जमने लगा पानी

खबर शेयर करें -

प्रदेश में पहाड़ी इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह शाम प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। नैनीताल और अल्मोड़ा में तापमान में इतनी गिरवट आ गई है कि पानी जमने लगा है।

.
पहाड़ों पर तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड
पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। नैनीताल जिले में जहां बीते कुछ दिनों से मौसम सामान्य चल रहा था तो वहीं ठंड में इजाफा हो गया है। रविवार को आसमान में बादल छाने के कारण नैनीताल में ठंड में इजाफा हो गया है। जिसका सैलानी लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में युवती को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश, इनकार किया तो जमकर पीटा

जागेश्वर में जमने लगा पानी
अल्मोड़ा में भी ठंड में एकदम से इजाफा हुआ। जागेश्वर में तो घरों तक नल से आने वाला पानी अब जमने लगा है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अब अंगीठी जलाने लगे हैं। गर्म कपड़ों के साथ ही आग का सहारा ठंड से बचने के लिए लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बच नहीं पाएंगे गरतांग गली को बदरंग करने वाले, मुकदमा दर्ज, तलाश शुरू

शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर लोग

.
ठंड इतनी बढ़ गई है कि पहाड़ों पर लोग शाम होते ही घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। पहाड़ों पर घूमने आए सैलानी गर्म कपड़ों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर लोग आग सेंकते नजर आए। रविवार को विश्वकप क्रिकेट के फाइनल मैच को देखने के दौरान शाम और रात में लोग आग सेकते हुए चाय का आनंद लेते हुए नजर आए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ऊधमसिंहनगर में यमराज बना डंफर,वकील की लेली जान। डंफर ने पीछे से मारी टक्कर, मृतक का बेटा भी घायल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999