सामने आई नैनीताल के चार्टन लाॅज क्षेत्र में भूस्खलन की वजह, दो मंजिला मकान हो गया था जमींदोज

खबर शेयर करें -


सोमवार को चार्टन लाॅज क्षेत्र में हुए भूस्खलन की वजह सामने आ गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर भू वैज्ञानिकों की टीम ने डांच कर रिपोर्ट सौंप दी है। इस सर्वे में ये बात सामने आई है कि इस क्षेत्र में घरों से निकलने वाले पानी से लेकर बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था सहीं नहीं होने के कारण भूस्खलन की स्थिति बनी है।

यह भी पढ़ें -  ऊँचापुल चैराहे पर स्थित रामलीला मैदान में रोजाना सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक अधिकतम 200 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी


बता दें कि दो दिन पहले 21 सितंबर को चार्टन लाॅज क्षेत्र में भूस्खलन के कारण दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया था। इसकी चपेट में आने के कारण निचले हिस्से में बने दो और मकान धराशायी हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने 22 मकानों से 24 परिवारों को दूसरी जगह विस्थापित कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज कोरोना के 112 नए मामले, पांच की मौत

सीवेज की सही व्यवस्था न होने से हो रहा भूस्खलन
भूस्खलन के दो दिन बाद ही भू वैज्ञानिक दीपेंद्र सिंह चंद्र ने प्रशासन की टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान दरारों, पानी की निकासी, नालियों की स्थिति और कई चीजों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सामने आया कि सीवेज की सही व्यवस्था न होना भूस्खलन कारण है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999