पंखुड़ियाँ ने मनाया नव ज्योति नारी शक्ति सम्मान समारोह।

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या में पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति ने एक निजी रेस्टोरेंट में


नव ज्योति नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित कर समाज मे उल्लेखनीय व उत्क्रष्ट कार्य कर रही 9 महिलाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर
मुख्य अतिथि प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्वेता भंडारी, विशिष्ट अतिथि डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला व बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी ने सभी महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज मे महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आगे बढ़ाना होगा तभी वह आत्म विश्वास के साथ आत्म निर्भर हो सकती है। उन्होंने कहा कि समाज का स्तर तभी बढ़ सकता हूं, जब महिलाओं की स्तिथि में निरंतर विकास होगा।
इस दौरान भगवती बिष्ट, हेमा हरबोला, सुजाता महेश्वरी, डॉ पूनम मियां, तरनजीत कौर, डॉ गुंजन जोशी, एकता खरका, दीप्ति चुफाल व खुशबू जायसवाल को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में निर्मल जोशी, पवन सिंह कार्की, कपिल किशोर व गिरीश खाती ने अपनी मनमोहक गायकी से कार्यक्रम में शमां बांध दिया।
कार्यक्रम का संचालन- रिम्पी बिष्ट, डॉली अग्रवाल व नेहा बिष्ट ने किया।
इस दौरान नागेश दुबे, शांति जीना, कौस्तुभ चंदोला, राजेन्द्र प्रसाद, पंकज गोस्वामी, योगिता बनोला व मंजू शाह सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आए-दिन दरक रहा 1100 करोड़ का हाईवे, हर मौसम में ठप हो रही ऑलवेदर रोड