रेलकर्मी ने पत्नी के साथ फंदे से लटकर दी जान, की थी दूसरी शादी, मिला सुसाइड नोट

खबर शेयर करें -

शाहपुर : शाहपुर थानाक्षेत्र के रेलवे डेयरी कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी रामकृपाल कुशवाहा ने अपनी पत्नी रोशनी संग आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार देर रात की है। परिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाने का ये मामला सामने आ रहा है। मृतक रामकृपाल रेलवे के यांत्रिक कारखाना में फिनिशिंग हेल्पर के पद पर कार्यरत थे।

मृतक मूल रूप से देवरिया के रहने वाले थे। शाहपुर के रेलवे डेयरी कॉलेनी में क्वार्टर संख्या 260 ए में दो बच्चों के संग रहते थे। पहली पत्नी की मौत के बात उन्होंने रोशनी संग दूसरी शादी की थी। बताया जाता है कि पहली पत्नी के बेटे और बेटी को प्यार-दुलार को देखकर रोशनी नाखुस रहती थी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया औपचारिक शुभारम्भ।

इसी बात से लेकर आए दिन दोनों के बीच खुन्नस बनी रहती थी। सोमवार की देर रात दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। रात को बेटा उठा तो दूसरे कमरे में फंदे से लटका मां- पिता का शव देख अपने बड़े पिता को फोन कर जानकारी दी। इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पीएम के लिए भेज दिया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड - पिता के वियोग में बेटे ने भी तोड़ा दम, हृदयविदारक घटना ने सबको किया गमगीन, श्रवण कुमार की तरह था समर्पित

कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। परिवार सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मंगलवार सुबह उनके रिश्तेदार आवास पर पहुंच गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999