
लालकुआं। बरेली रोड में सड़क दुर्घटनाऐ रुकने का नाम नहीं ले रही है, गोरापड़ाव से लेकर लालकुआं तक धीरे-धीरे डेंजर जोन बनता जा रहा है, रोजाना सड़क दुर्घटनाओं के चलते के असमय लोगों की जान जा रही है। आज यहां मोटाहल्दू स्थित जिओ पेट्रोल पंप की ओर मुड़ रही ट्रैक्टर ट्राली के पीछे हल्द्वानी की ओर से आ रही कार घुस कर क्षतिग्रस्त हो गई। सौभाग्य से उक्त दुर्घटना में किसी को अधिक चोट नहीं आई


