पहाड़ पर दर्दनाक हादसा: चट्टान टूटकर जेसीबी मशीन पर गिरने से ऑपरेटर की मौत, देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

गोपेश्वर न्यूज़- हेलंग मारवाड़ी बाईपास पर सड़क निर्माण कार्य में कटिंग के दौरान चट्टान टूटकर जेसीबी मशीन पर गिरने से आपरेटर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने उसे तत्काल पत्थरों के नीचे के निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ ले गए।

आपरेटर के सिर में गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अमर सिंह पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें -  जीआरपी के जवान ने मंगनी के बाद मंगेतर को घर ले जाकर बनाये सबंध और बाद में तोड़ा रिश्ता,फिर ........

हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण सीमा सड़क संगठन के अधीन केसीसी बिल्डकान प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है। सोमवार दोपहर को जेसीबी मशीन से सड़क कटिंग का कार्य चल रहा था। इस दौरान अचानक से मशीन के ऊपर भारी भरकम चट्टान गिर गई। इससे मशीन आपरेटर पत्थरों के नीचे दब गया।

वहां मौजूद अन्य लोगों ने पत्थरों के नीचे दबे आपरेटर अमर सिंह पुत्र गजे सिंह निवासी मुखेरिया, थाना तलवाडा, जिला होशियारपुर पंजाब को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जेाशीमठ पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  लॉकअप से फरार कैदी पुलिस के शिकंजे में, दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था आरोपी

बता दें कि इससे पहले भी बाईपास निर्माण के दौरान भी पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से जेसीबी मशीन क्षतिग्रस्त हुई थी, जबकि वहां मौजूद मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999