उर्मिला सनावर को जमानत के बाद भी नहीं मिली रिहाई, सुरेश राठौर के साथ कोर्ट में नहीं हुई पेशी

खबर शेयर करें -
urmila_sanawar

पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर का मामला सुर्खियों में है। मंगलवार को सुरेश राठौर और उर्मिला दोनों को ही सीबीआई कोर्ट में पेश होना था। दोनों की पेशी निर्धारित थी। लेकिन वो अदालट नहीं पहुंचे। जिसकी वजह से सुनवाई भी नहीं हो सकी। अब मामले में अगली सुनवाई के लिए नई तारीख तय की जाएगी।

कानूनपढ़ें

उर्मिला सनावर को अदालत से जमानत के बाद भी नहीं मिली रिहाई

दरअसल सोमवार को उर्मिला सनावर को अदालत से जमानत मिल गई है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो जमानती पेश करने की शर्त पर उनकी रिहाई के आदेश दिए थे। जमानत मिलने के बाद उर्मिला की रिहाई की चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें -  यूट्यूबर अनुराग डोभाल की मुश्किलें बढ़ीं: अपहरण की धारा जुड़ी, साले को जान से मारने का था प्लान!

पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर की ओर से दर्ज कराए गए रंगदारी और धमकी के मामले में वो जेल में बंद थीं। दीपिका राठौर ने 24 अक्तूबर को रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।शिकायत में पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रविदास धाम अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में पारले चौक के पास सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली

कानूनपढ़ें

25 अक्टूबर को उर्मिला हुई थी गिरफ्तार

25 अक्टूबर को पुलिस ने सहारनपुर स्थित आवास से उर्मिला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। सोमवार को जमानत मिलने के बाद मंगलवार को उनकी रिहाई की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, सीबीआई कोर्ट में आज दोनों की पेशी नहीं हो सकी।

जमानत के बाद भी रिहाई में लग रहा समय

उर्मिला सनावर की जमानत मंजूर होने के बावजूद रिहाई की प्रक्रिया में कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। अधिवक्ता प्रीति चौहान ने सोमवार को बताया था कि जमानतदार सहारनपुर से आए थे, लेकिन उर्मिला सनावर के रिश्तेदार नहीं होने के कारण अदालत उनकी जमानत को लेकर संतुष्ट नहीं हुई।

यह भी पढ़ें -  रतन टाटा के निधन के बाद उनके Dog ने छोड़ा खाना, ‘गोवा’ ने भी दी श्रद्धांजलि

इस वजह से जमानत बॉन्ड दाखिल करने की प्रक्रिया में समय लग रहा है। पहले उम्मीद थी कि वह सोमवार को रिहा हो जाएंगी, लेकिन बुधवार सुबह तक वह रिहा नहीं हो पाई थी। बचाव पक्ष के अनुसार,फिलहाल उनकी रिहाई जमानत की शेष प्रक्रियाएं पूरी होने पर निर्भर है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999