उत्तराखंड…खड़कपुर मोटाहल्दू में शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट -हल्दूचौड़ पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

हल्दूचौड़। ग्राम खड़कपुर स्थित काली मंदिर के पास दो पक्षों के बीच शराब के नशे में हुए विवाद और मारपीट के बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि काली मंदिर के पास दो पक्ष आपस में लड़-झगड़ रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां काफी भीड़ जमा थी और लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष शराब के नशे में आपस में मारपीट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज जमकर होगी बारिश-बर्फ़बारी, गिरेगा तापमान, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने और लगातार उग्र होते गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई कि दोनों पक्ष किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें -  1 हफ्ते के लिए फिर बढ़ा कॉविड कर्फ़्यू

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में विजय कुमार (24), अमित कुमार (33), कृष्णा आर्या (33), विजय आर्या (34) और प्रकाश राम (34) निवासी काली मंदिर के पास, खड़कपुर, हल्दूचौड़ शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, कांस्टेबल उमेश गिरी, कांस्टेबल मनीष कुमार तथा हेड कांस्टेबल कबैर सिंह शामिल रहे।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999