मौसम अपडेट(देहरादून) मानसून से पहले प्री मानसून का येलो अलर्ट, रहे सावधान झमाझम होगी बरसात।

खबर शेयर करें -

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 जून तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जून से लेकर 23 जून तक की यलो अलर्ट के तहत 21 जून को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना है ।

वही 22 जून के लिए भी आईएमडी ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना व्यक्त की है । मौसम विभाग के अनुसार 23 जून को भी मौसम विभाग में यलो अलर्ट जारी करते हुए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना जताई है । जबकि पर्वर्तीय जनपदों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना तथा हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें -  व्यंजन स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देते

इसके अलावा मौसम विभाग ने 25 जून को राज्य के पर्वर्तीय जनपदों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना व हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग के अनुसार 26 जून को राज्य के पर्वर्तीय जनपदों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है व हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है

यह भी पढ़ें -  Haldwani-Nainital : 89 प्राइवेट स्कूल रडार पर_अब आगे क्या ..पढ़े खबर

इसके अलावा मौसम विभाग ने 27 जून को भी राज्य के पर्वर्तीय जनपदों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है व राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999