उत्तराखंड – चार धाम यात्रा का पंजीकरण पोर्टल खुला, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

खबर शेयर करें -


देहरादून – पर्यटन विभाग ने चार धाम यात्रा पंजीकरण को लेकर रविवार को पोर्टल खोल दिया है। यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय होते ही पर्यटन विभाग ने अपनी पंजीकरण की वेबसाइट को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है। चारों धामों समेत श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए श्रद्धालु पंजीकरण करा सकेंगे।

श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ और श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने का समय पहले तय हो गया था। इसके बाद नौ अप्रैल को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय हुआ।

यह भी पढ़ें -  भारी बारिश के चलते इन 10 जिलों में शुक्रवार 13 सितंबर को स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

अप्रैल को यमुना जंयती पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का समय तय किया गया। समय तय होते ही पर्यटन विभाग ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन विभाग की वेबसाइट को श्रद्धालुओं के पंजीकरण के लिए खोल दिया। चार धाम यात्रा को व्यवस्थित करने और आने वाले श्रद्धालुओं का सटीक आंकड़ा जुटाने को पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। वेबसाइट में कोई दिक्कत न आए, हैंग होने और वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए वेबसाइट को लगातार अपडेट भीकिया गया। श्रद्धालु वेबसाइट https://registrationandt ouristcare.uk.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालु मोबाइल ऐप और व्हाट्सअप नंबर से भी पंजीकरण करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में सनसनी: गला रेतकर महिला की हत्या, गंगनहर किनारे फेंका शव, शिनाख्त जारी


■ श्री केदारनाथ धाम 10 मई

■ श्री बदरीनाथ धाम 12 मई

■ श्री गंगोत्री धाम 10 मई

■ श्री यमुनोत्री धाम10 मई

■ श्री हेमकुंड साहिब 25 मई

चार धाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। अब श्रद्धालु पंजीकरण करा सकते हैं। – सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999