उत्तराखंड न्यूज: खटीमा में पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की ट्रेक्टर के नीचे दब कर मौत

खबर शेयर करें -

खटीमा। उधम सिंह नगर जिले की खटीमा तहसील के ग्राम दियां गांव में एक ट्रैक्टर के पलटने से पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्राम दियां निवासी पूर्व ग्राम प्रधान का 35 वर्षीय बेटा उमेश कुमार अपना ट्रैक्टर लेकर खेतों की जुताई करने जा रहा था। इस बीच घर से थोड़ी ही दूरी पर उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उमेश उसके नीचे दब गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड यहां पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

ट्रैक्टर को पलटा देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे उमेश को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण उसे नहीं निकाल पाए। जिसके बाद ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टर को लाकर पलटे ट्रैक्टर को रस्सी से खींचकर सीधा कर नीचे दबे उमेश को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल उमेश को नीजि वाहन से उप जिला चिकित्सालय पहुंचा।

यह भी पढ़ें -  नगर पालिका जनता दरबार में उठाई जनता की माँगें बेरोजगार संघ अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता बृजवासी ने एसडीएम प्रमोद कुमार के समक्ष

जहां जांच के बाद चिकित्सक डॉ. सिमरनजीत सिंह ने उसे उमेश को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

गांवसे मिली जानकारी के अनुसार उमेश दो भाईयों में बड़ा था। जो खेतीबाड़ी का काम करते था। छोटा भाई मुकेश भी खेती करता है। इनके पिता चंददीप प्रसाद गांव के पूर्व प्रधान रहे है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को पौड़ी गढवाल से किया गिरफ्तार, नाबालिग को सकुशल बरामद किया

मृतक अपने पीछे पत्नी कमला देवी, पुत्र राहुल(13) पुत्री जीवा(9) व आराध्या(5) को रोता बिलखता छोड़ गये है। इधर क्षेत्रीय विधायक भुवन कापड़ी ने इस दुखद घटना की सूचना पर नागरिक अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999