इस देश ने आखिर क्यों लगाया X पर बैन? एलन मस्क को झटका, जानें यहां

खबर शेयर करें -




दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को बड़ा झटका लगा है। ब्राजील ने एक्स प्लेटफॉर्म को बैन कर दिया है। दरअसल ब्राजील में एक्स को अपना कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त करना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। इसके बाद इस पर ब्राजील ने बैन लगा दिया है। ब्राजील के अनुसार जब तक एक्स कोर्ट के सभी आदेशों का पालन नहीं करता है और जुर्माना नहीं भरता है, तब तक इस पर पूरी तरह से बैन रहेगा।


एलन मस्क और ब्राजील के बीच विवाद जारी
बता दें कि अप्रैल से एलन मस्क और ब्राजील के बीच विवाद चल रहा है। इसी साल अप्रैल महीने में ब्राजील की अदालत ने कई सोशल मीडिया अकाउंट को बैन कर दिया था। इन पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप था। अदालत के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने कहा था कि फ्री स्पीच किसी भी लोकतंत्र का आधार है। उन्होनें यह भी कहा था कि ब्राजील के जजों को जनता ने नहीं चुना है और वह राजनीतिक दबाव में आकर इसे बर्बाद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन! इतिहास की सबसे बड़ी हार मिली, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को उसके घर में रौंदा- IND vs SA 2nd Test

एलन मस्क को चेतावनी
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जज ने बुधवार रात एलन मस्क को चेतावनी दी थी कि अगर एक्स ब्राजील में एक प्रतिनिधि को नामित करने के उनके आदेश का पालन नहीं करता है, तो देश में एक्स को बैन कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए 24 घंटे की समय सीमा निर्धारित की थी। इस महीने की शुरुआत से एक्स का ब्राजील में कोई प्रतिनिधि नहीं है। जब आदेश का पालन नहीं हुआ तो सुप्रीम कोर्ट ने एक्स पर बैन लगा दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- यहाँ सात वोटों से मिली रोमांचक जीत: मनमोहन गडकोटी बने लाखनमंडी क्षेत्र पंचायत सदस्य

कब तक जारी रहेगा बैन?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक एक्स आदेशों का पालन नहीं करता, तब तक प्लेटफॉर्म पर बैन जारी रहेगा। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा कि जो लोग या कंपनियां एक्स तक पहुंचने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क या वीपीएन का उपयोग करते हैं, उन पर 8900 डॉलर का डेली जुर्माना लगाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  RTI कार्यकर्ता भुवन पोखरिया पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999