पत्नी पर बेवफाई का शक, चीखती रही बेटियां, पति ने गर्दन और छाती पर मारा चाकू; मौत

खबर शेयर करें -

दिल्ली के जाफराबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. पति को शक था कि उसकी पत्नी उससे बेवफाई कर रही है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

वहीं, आरोपी युवक को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया. आरोपी युवक का नाम साजिद है. वहीं, मृतक महिला का नाम निशा है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आज अहले सुबह जानकारी मिली कि एक युवक ने जाफराबाद के मौजपुर में पति ने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया है. पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला गंभरी रूप से घायल थी. उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में ईवीएम मशीन के लिए बनाये गये स्टॉग रूम/सीसीटीवी कंट्रोल रूम का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

पुलिस घटना की जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि मृतक का परिवार मौजपुर के विजय मोहल्ला के गली नंबर 3 में रहता है. पुलिस ने बताया कि मृतक महिला निशा की उम्र 32 साल है. आरोपी ने निशा के गर्दन, छाती और बाएं हाथ पर वार किए थे. इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी. पुलिस ने बताया कि साजिद और निशा को दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 11 और 07 साल है.

यह भी पढ़ें -  नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात नदी से निकाले शव

घटना के वक्त दोनों बेटियां घर पर मौजूद

घटना के वक्त दोनों बेटियां घर पर मौजूद थीं. वारदात के समय मां पर हमला होते देख दोनों बेटियों ने शोर मचाया और पिता से मारपीट नहीं करने की गुजारिश की. लेकिन, आरोपी साजिद भड़का हुआ था. उसकी पत्नी निशा चिल्लाती रही और वह उसे चाकू से गोदता रहा. मारपीट के दौरान बड़ी बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की, इस दौरान उसके हाथ में भी तेज चोट लग गई.

यह भी पढ़ें -  सांसद की अभद्रता के खिलाफ कांग्रेसियों में उबाल - जिले के अलग अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन - सांसद कश्यप का फूंका गया पुतला, सार्वजनिक माफी की मांग

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुछ समय पहले तक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था. लेकिन, बाद में उसने उस दुकान को बंद कर दिया. फिलहाल वह बेरोजगार है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया किसाजिद को शक था कि उसकी पत्नी निशा उससे बेवफाई कर रही है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है.

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999