वर्ल्ड कप मैच : सट्टा लगवाते हुए दो सट्टेबाज गिरफ्तार, आरोपियों के खाते फ्रिज

खबर शेयर करें -

देहरादून के रायपुर क्षेत्र के एक मकान में वर्ल्ड कप मैच में सट्टा लगवाते हुए दो सट्टेबाज गिरफ्तार हुए हैं। दोनों आरोपी गो एक्सचेंज नाम की वेबसाइट के माध्यम से सट्टा लगवा रहे थे।

सट्टा लगवाते हुए दो सट्टेबाज गिरफ्तार
युवकों की पहचान इरशाद खान निवासी रायपुर और सलीम निवासी रायपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर क्षेत्र के एक मकान में सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो दो लोग मोबाइल से सट्टा लगवाने की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के राज्यमंत्री धन सिंह रावत को बनाया जा सकता है सीएम

आरोपियों के खाते फ्रिज
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो गो एक्सचेंज नाम की वेबसाइट से सट्टा लगवा रहे थे। उन्हे 25 हजार रुपये में एक लाख प्वाइंट मिलते हैं। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से चार हजार रुपए की नगदी बरामद कर ली गई है।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
इसके साथ ही दोनों के खाते फ्रिज कर लिए गए हैं।जांच में पाया गया की आरोपियों के खाते में 1.84 लाख रुपए थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  कोविड-19 से ग्रसित मरीजों को उपचार किए जाने के बाद उनकी मानसिक स्थिति पर नजर रखने व कोविड-19 प्रबंधन के लिए राज्य स्तर पर सेंथिल पांडियन आईएएस को स्टेट नोडल ऑफीसर बनाया
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999