उत्तराखंड- यहाँ जंगल में घास काटने गई महिला की खाई में गिरकर हुई मौत, तलाश के बाद मिला शव

खबर शेयर करें -

चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक की तेफना ग्राम पंचायत में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जंगल में घास काटने गई 36 वर्षीय महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

तेफना गांव निवासी सावित्री देवी, पत्नी दरवान सिंह, रविवार को गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थीं। तीनों महिलाएं जंगल में अलग-अलग स्थानों पर घास काट रही थीं। इसी दौरान अचानक सावित्री देवी का पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरीं।

यह भी पढ़ें -  Haldwani-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद हल्द्वानी में आक्रोश, फूंका इस्लामी आतंकवाद का पुतला

काफी देर तक सावित्री देवी दिखाई नहीं दीं तो साथ गई दोनों महिलाओं ने उनकी आसपास तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो उन्होंने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने भी जंगल में उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर नंदप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गहरी खाई में तलाश अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद सावित्री देवी खाई में मिलीं, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -  मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर में रोपवे का संचालन बंद, ये है वजह

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और जरूरी प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999