राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

खबर शेयर करें -

–11 अक्टूबर को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात रहेगा डायवर्ट, रोडवेज और निजी बसों के लिए भी तय किए गए वैकल्पिक रूट

हल्द्वानी, 10 अक्टूबर। श्री राम बारात शोभायात्रा के आयोजन को देखते हुए रविवार, 11 अक्टूबर को हल्द्वानी शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस का डायवर्जन प्लान दोपहर एक बजे से शोभायात्रा समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। शोभायात्रा लटूरिया मंदिर, बरेली रोड से शुरू होकर मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा और ओके होटल होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगी। इस दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा।

छोटे वाहनों के लिए डायवर्जन

बरेली रोड से आने वाले वाहन: पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे। हल्द्वानी शहर में आने वाले वाहन होंडा शोरूम/गांधी इंटर कॉलेज तिराहे से डायवर्ट होकर टीपी नगर तिराहा या आईटीआई तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, क्रियाशाला और मुखानी चौराहे से होकर जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के इन दो वार्डो से इन दो उम्मीदवार बने पार्षद

रामपुर रोड से आने वाले वाहन: पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर और गौलापार रोड के रास्ते नारीमन तिराहे से आगे जाएंगे। शहर में प्रवेश करने वाले वाहन पंचायत घर/आईटीआई तिराहे से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा, क्रियाशाला और मुखानी चौराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।

कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन: पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल/लालडांठ तिराहे से डायवर्ट होकर हाइडिल तिराहा और कॉलटैक्स तिराहे से आगे जाएंगे। अन्य वाहनों को मुखानी चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा।

जेल रोड तिराहे से आने वाले वाहन: जब शोभायात्रा कालाढूंगी चौराहे से ओके होटल तिराहे के बीच रहेगी, तब जेल रोड तिराहे से कालाढूंगी चौराहे की ओर जाने वाले वाहन मुखानी चौराहा/अर्बन बैंक तिराहे से डायवर्ट होकर नैनीताल बैंक तिराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र

यह भी पढ़ें -  नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, गांजे और स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

काठगोदाम से हल्द्वानी आने वाले वाहनों के लिए रूट

काठगोदाम से शहर की ओर आने वाले वाहनों के लिए निम्न वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं:

  • नारीमन तिराहा: वाहन गौलापार रोड से होकर जाएंगे।
  • कॉलटैक्स/हाइडिल तिराहा: वाहन पनचक्की तिराहा, लालडांठ तिराहा/चंबल पुल और ऊंचापुल चौराहे से होकर जाएंगे।
  • महारानी होटल तिराहा: वाहन कुल्यालपुरा चौराहा और पानी की टंकी तिराहे से होकर जाएंगे।
  • नैनीताल बैंक तिराहा: वाहन अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा और जेल रोड तिराहे से होकर जाएंगे।

रोडवेज और निजी बसों के लिए व्यवस्था

रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज बसें: शोभायात्रा के दौरान टीपी नगर तिराहे से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा, बरेली रोड तक आ सकेंगी। वैकल्पिक रूप से बसें तीनपानी से गौलापार रोड, नारीमन तिराहा और नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया से रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी।

बरेली रोड से आने वाली रोडवेज बसें: बसें होंडा शोरूम तिराहा तक आ सकेंगी अथवा तीनपानी, गौलापार रोड, नारीमन तिराहा और नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया से रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में चार नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, सीएम धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार

कालाढूंगी रोड से आने वाली रोडवेज बसें: जब शोभायात्रा कालाढूंगी चौराहे से ओके होटल के बीच रहेगी, तब बसें लालडांठ तिराहे से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा, हाइडिल तिराहा और तिकोनिया चौराहे से रोडवेज स्टेशन पहुंचेंगी।

रोडवेज स्टेशन से रामपुर और बरेली रोड जाने वाली बसें: बसें रोडवेज स्टेशन के पूर्वी गेट से निकलकर ताज चौराहा और गोलपुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।

निजी, इंटरसिटी और सिडकुल बसें: रामपुर रोड से आने वाली बसें आईटीआई तिराहे तक और बरेली रोड से आने वाली बसें होंडा शोरूम तिराहे तक ही आ सकेंगी।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और यात्रा पर निकलने से पहले अपने मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि शोभायात्रा के दौरान असुविधा से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999