देहरादून से बड़ी खबर: पति ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस को फोन कर दी जानकारी

खबर शेयर करें -

 

husband-shoots-wife-in-dehradun
 प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी के सिर पर गोली मार मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी और पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गया। 

पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें

यह भी पढ़ें -  चुनाव में सख्ती के बाद क्षेत्र में घुसे शूटर, चंद सेकंड में बाबा की हत्या कर हुए फरार, अब उठ रहे ये सवाल

देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली

घटना सोमवार की है। पुलिस के अनुसार आरोपी धीरज पंवार ने सुबह पुलिस को फोन कर खुद घटना की जानकारी दी। पुलिस को फोन कर आरोपी ने अपना फोन स्विच ऑफ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीम आनन-फानन में सुभाष नगर स्थित धीरज के घर पहुंची। जहां कमरे में काजल (26) का खून से लथपथ शव पड़ा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : दिवाली मनाने घर लौट रहे चार मजदूरों की सड़क हादसे में मौत

दंपति का चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार दंपति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। दंपति के मकान के पास ही मृतका का भाई अभिषेक पुत्र बृजपाल मूल निवासी मुजफ्फरनगर भी रहता था। मृतका के भाई ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि कई दिनों से उसकी बहन और जीजा का विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित

आरोपी की तलाश जारी

मृतक के भाई अभिषेक की शिकायत पर क्लेमेंट टाउन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक के पति धीरज पंवार की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999