उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो आया सामने देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और रविवार को विकास नगर में हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है सहसपुर के लक्ष्मीपुर में डंपर और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए. हादसे में पिकअप चालक और उसमे सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनमें गंभीर रूप से घायल पिकअप सवार ने दम तोड़ दिया है.

बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी के सरास क्षेत्र से पिकअप वाहन सेब भरकर देहरादून की ओर जा रहा था, तभी लक्ष्मीपुर में डंपर से आमने-सामने की भिडंत हो गई. जिससे पिकअप वाहन चकनाचूर हो गया. हादसे में पिकअप चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए. जो वाहन में फंस गए. जिन्हें बमुश्किल लोहे को कटर से काटकर बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया.

यह भी पढ़ें -  चंपावत में बड़ा हादसा!, खाई में गिरा बारात का वाहन, पांच की दर्दनाक मौत, कई घायल

सहसपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशु पाल राणा ने बताया कि डंपर और पिकअप की भिडंत में घायल परिचालक अमर सिंह को दून अस्पताल भेजा गया था. जहां पर उसकी इलाज के दौरान की मौत हो गई है. जबकि, चालक पवन सिंह (उम्र 30 वर्ष) निवासी मोरी का देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में इलाज चल रहा है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान: रामगढ़ की हर्बल टी बन रही 'आत्मनिर्भर उत्तराखंड' की वैश्विक पहचान
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999