हल्द्वानी-बलात्कारियों को दी जाए फांसी की सजा-विधायक सुमित

खबर शेयर करें -

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। जिसकों विरोध में आज कांग्रेस ने हल्द्वानी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं के लगातार महिला अपराधों के मामलों में नाम सामने आने पर कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन करते हुए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कही भाजपा के मंडल अध्यक्ष महिला अपराधों में संलिप्त हैं। तो कहीं बड़े नेता और कार्यकर्ता नाबालिग बच्चियों से बलात्कार कर रहे हैं। ऐसे में ये सरकार कैसे महिलाओं को न्याय दिला पाएगी ये कह पाना मुश्किल है।उन्होंने कहा कि जिस तरह महिला अपराधों में भाजपा के लोगों के नाम सामने आ रहे हैं उससे ये स्पष्ट है कि उन पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा। इसलिए आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले बलात्कारियों को फांसी की सजा दी जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  पानी लेने के विवाद में एक नाती ने अपने बाबा की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या कर दी।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999