नैनीताल पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, गुरुद्वारे में टेका मत्था, नैना देवी मंदिर में की पूजा

खबर शेयर करें -



राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) आज नैनीताल पहुंचे। उन्होंने मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और नैनादेवी मंदिर के दर्शन भी किए।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरुद्वारे में टेका मत्था
शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) नैनीताल पहुंचे। उन्होंने मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। जिसके बाद वो नैना देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

Advertisement
यह भी पढ़ें -  सोचा था तमंचे को लहराकर रील्स बनाऊंगा तो हिट हो जाऊँगा,रील्स के माध्यम से दहशत फैलाने पर हल्द्वानी पुलिस ने तमंचे के साथ कर लिया गिरफ्तार