दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, कांग्रेस ने DM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

खबर शेयर करें -


हरिद्वार में दलित किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या मामले पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर पन्द्रह दिन के भीतर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। बता दें रेप मामले में बीजेपी नेता का नाम सामने आया था।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि 26 जून को प्रकाश में आई नाबालिग दलित किशोरी की हत्या को आज 1 सप्ताह से अधिक हो गया है। इस मामले में बीजेपी नेता आदित्यराज सैनी और अमित सैनी का नाम सामने आया है। बावजूद इसके पुलिस उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं कर पाई है।

मामले को रफा-दफा करने का लगाया आरोप
आर्य ने कहा घटनाक्रम से यह साफ लग रहा है कि उन भाजपा नेताओं को बचाने के लिये पुलिस अन्य संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को रफा-दफा करना चाहती है। पुलिस द्वारा यह सब मुख्य आरोपियों को बचाने के लिये किया जा रहा है। कांग्रेस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने सीएम को लिखा पत्र, जान का खतरा

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कार्यवाही की जाए। आर्य ने कहा अगर पन्द्रह दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो कांग्रेस प्रदेश व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

ये है पूरा मामला
हरिद्वार के बाहदराबाद हाईवे पर किशोरी की लाश मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे किशोरी के परिजनों ने हंगामा किया था। किशोरी के परिजनों ने भाजपा नेता और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्यराज सैनी पर अपनी 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गर्मी की मार, आसमान से बरस रही आग, मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट

परिजनों ने BJP नेता पर लगाए थे ये आरोप
महिला ने तहरीर में बताया था कि आदित्यराज के घर काम करने वाला युवक अमित 23 जून को उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। देर रात जब वो घर नहीं लौटी तो उन्होंने अमित से फोन पर बात की। अमित ने बताया की किशोरी उनके साथ है और अभी वो उसे फोन न करे।

भाजपा नेता पर हैं ये आरोप
24 जून की सुबह महिला इसकी जानकारी देने के लिए बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के सदस्य व ग्राम प्रधान पति आदित्यराज सैनी के घर पहुंची और इसकी जानकारी दी। महिला ने जब पुलिस को तहरीर देने की बात की तो आदित्यराज ने मामला निपटाने के लिए कहा। उसके कुछ ही देर बार किशोरी का शव बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पड़ा मिला। इसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़ें -  लोकसभा चुनाव: सुनीता केजरीवाल के मैदान में उतरने से जगी AAP प्रत्याशियों की आस, बनाई ये रणनीति

प्रेमजाल में फंसाकर करता था दुष्कर्म
तहरीर में किशोरी की मां ने बताया था की अमित ने छह महीने पहले किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया था। आरोप है की अमित शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। महिला ने अमित सैनी और आदित्यराज सैनी पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पार्टी ने भाजपा नेता को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999