रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जिंदा जलाया, ऐसे खुला हत्या का राज

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत सामने आया है। रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) की एक शादीशुदा महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी की हत्या कर उसे ट्रक समेत जला दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला अमनदीप कौर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे ट्रक में आग लगने से हुआ हादसा मान रही थी, लेकिन कॉल डिटेल और सर्विलांस जांच के बाद हत्या का राज खुल गया।

पुलिस के अनुसार, पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में 10 जुलाई की रात बड़ी नहर के पास एक ट्रक में आग लग गई थी। ट्रक चालक बलविंदर सिंह की आग में जलकर मौत हो गई थी। बलविंदर 10 जुलाई की सुबह ट्रक में फोम लेकर नेपाल के लिए रवाना हुआ था। घटना के बाद उसके भाई गुरमीत सिंह ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का आकस्मिक निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

जांच के दौरान सर्विलांस टीम को बलविंदर के एक अन्य मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी मिली। इस नंबर से रुद्रपुर निवासी अमनदीप कौर से लगातार बातचीत हुई थी। पुलिस ने जब मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाली तो अमनदीप की लोकेशन घटना स्थल के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए पूरनपुर बुलाया।

यह भी पढ़ें -  खुद ही की रजिस्ट्री-दाखिल खारिज और अब खुद ही तोड़ने को पोत रहे लाल निशान

पूछताछ में अमनदीप ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि पिछले करीब तीन साल से उसके बलविंदर के साथ प्रेम संबंध थे। अमनदीप शादीशुदा थी और उसे आशंका थी कि बलविंदर के साथ उसके संबंधों की वजह से उसका वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ सकता है। इसी डर के चलते उसने बलविंदर से पीछा छुड़ाने की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक, 10 जुलाई को अमनदीप ने बलविंदर को रास्ते में मिलने के लिए बुलाया। दोनों की मुलाकात पूरनपुर क्षेत्र में ट्रक के केबिन में हुई। वहां दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान अमनदीप ने बलविंदर के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इसके बाद उसने ट्रक के केबिन में रखा डीजल उड़ेलकर आग लगा दी, जिससे बलविंदर की जलकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  कुदरत का कहर!, मुनस्यारी में फटा बादल, रौद्र हुआ नाला, सड़क पर आया मलबा

शुरुआत में ट्रक में आग लगने की घटना को हादसा माना जा रहा था, लेकिन मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन और सर्विलांस जांच ने मामले की दिशा बदल दी। पुलिस ने अब आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999