“जिंदा है खुद से चलकर घर आएगी…!” लापता हुई बबीता पांडे को लेकर लोकदेवता ने क्या कहा?

खबर शेयर करें -

 

babita-mother-seeks-refuge-of-bauknag-deity

आज 20 दिन बाद भी दयारा बुग्याल से लापता हुई बबीता पांडे का कोई सुराग नहीं लगा है। प्रशासन के साथ ही परिवार वाले भी लगातार बबीता की खोजबीन में लगे हुए हैं। आखिर सिर्फ एक चप्पल और अपने आईफोन के साथ बबीता कहां लापता हो गई, ये भी अपने आप में सवाल है। वहीं अब इस मामले में देवताओं की भी एंट्री हो गई है। जहां उत्तराखंड के लोकल देवी- देवताओं ने बबीता को लेकर भविष्यवाणी की है।

दयारा बुग्याल ट्रैक से बबीता पांडे रहस्यमई तरीके से गायब

29 मई की रात उत्तराखंड के दयारा बुग्याल ट्रैक से बबीता पांडे रहस्यमई तरीके से गायब हो गई थी। बबीता पांडे अपने दो दोस्तों के साथ दयारा ट्रैक पर आई थी। रात को बबीता अपने उन्हीं दोनों दोस्तों के साथ टेंट में रुकी हुई थी। जिसके बाद उनका और बबीता का गाने चलाने को लेकर विवाद हुआ और सिर्फ चप्पल पहनकर अपने आईफोन के साथ बबीता उस टेंट से बाहर निकल गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले बेरोजगार संगठन के प्रतिनिधि,दिए ये निर्देश

19 दिन बाद भी बबीता पांडे का कोई सुराग नहीं

टैक पर आए कुछ और लोगों ने बताया की उन्होंने बबीता को रात को बैठकर अपने फोन पर गाने सुनते देखा था। यही वो आखिरी बार भी था, जब किसी ने बबीता को देखा हो, इसके बाद बबीता रात के अंधेरे में ऐसा लापता हुई जैसे की वो कभी यहां आई ही ना हो।

सवालों के नहीं मिल रहे जवाब

बबीता के लापता होने के बाद उत्तराखंड में लगातार सर्च ऑपरेशन चलने लगे। कई रेस्क्यू टीमों ने बबीता की खोजबीन करनी भी शुरू कर दी। लेकिन इसके बाद भी बबीता का कोई सुराग नहीं लगा। बबीता पांडे का एक ऐसा केस है जिसमें ना तो पुलिस के पास कोई लीड है, ना ही सर्च अभियानों का कोई फायदा हो रहा है। बबीता पांडे कहां है?, इस दुनिया में है भी या नहीं? कहीं बबीता पांडे को परिया तो नहीं ले गई? या फिर वो अपनी मर्जी से कहीं चले गई है? कुछ पता नहीं।

यह भी पढ़ें -  National games की तैयारियों को लेकर खेल मंत्री ने की समीक्षा, जीओ जारी न होने पर जताई नाराजगी

परिवार लोक देवता के दरबार पहुंचा

जब इंसान सवालों के जवाब नहीं दे पाते तो लोग भगवान का दरवाजा खटखटाते है। ऐसे में इन सारे सवालों के जवाब लेने बेटी की चिंता में बबीता पंडे का परिवार भी उत्तराखंड के लोकदेवता के दरबार में पहुंचा। उत्तराखंड के लोगों की ये मान्यता है कि हमारे जागृत लोक देवता है जो ऐसे हर सवाल का जवाब दे सकते हैं और आपकी समस्या का समाधान भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  ‘न पानी, न खाना…’,900 से ज़्यादा फ्लाइट्स रद्द!, देशभर में हंगामा, क्या है इसकी वजह? – Indigo Flights

‘रास्ता भटक गई है, जल्द ही लौट आएगी’-बबीता पांडे

यहीं से बबीता पांडे के परिवार को बबीता को लेकर उम्मीद की एक किरण दिखाई दी। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बबीत पांडे की मां ने बताया कि उन्होंने लोक देवता से बच्ची के बारे में पूछा। लोकदेवता ने बबीता पांडे की माता को बताया कि बबीता जल्द ही घर लौट आएगी। “वो रास्ता भटक गई है, जिंदा है बच्ची खुद से चलकर घर आएगी!”

लोकदेवता की बात को सुनने के बाद बबीता के परिवार के लिए थोड़ी उम्मीद की किरण तो जागी होगी। हालांकि वहीं पुलिस भी इस मामले में लगातार जानकारी जुटा रही है। अब देखना ये होगा कि आखिर ये भविष्यवाणी कितनी सटीक साबित होती है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999