उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना!, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather Update rain alert

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है। प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। खासकर पर्वतीय इलाकों में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से कई मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। तो वहीं बारिश से नदी नाले भी उफान पर है। कई जगहों पर बादलों की तेज गरजन और भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना!

दरअसल आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। खासकर पहाड़ी इलाकों में आज एक बार फिर तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। आज मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं और गढ़वाल मंडल दोनों के जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं बाकी जगह हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री के निर्देश पर भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर की जा रही कार्यवाही।

मौसम विभाग का इन जिलों के लिए अलर्ट

देहरादून मौसम केंद्र ने आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज और चमक का भी अंदेशा जताया गया है। आज राज्या के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999