उत्तराखंड में इस वजह से टला कैबिनेट विस्तार,आसान नहीं है इस बार का कैबिनेट विस्तार

खबर शेयर करें -

बता दें उत्तराखंड में होना वाला कैबिनेट विस्तार नवरात्रों तक टल गया है. 23 मार्च को धामी सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं. जिसे लेकर सरकार प्रदेशभर में जश्न मनाने की तैयारी कर रही है. जश्न के बाद ही कैबिनेट विस्तार की तैयारी होगी. इसके अलावा कहा जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान में कैबिनेट विस्तार को लेकर अंतिम सहमति नहीं बन पाई. ऐसे में धामी कैबिनेट की कुर्सियां नवरात्र के बाद ही अलग रूप में नजर आएंगी.

बता दें इस बार का कैबिनेट विस्तार आसान नहीं होने वाला है. पार्टी और सरकार दोनों को माथापच्ची करनी पड़ रही है. दरअसल इस बार पार्टी और सरकार को राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को साधने के साथ-साथ प्रेमचंद अग्रवाल के प्रकरण से उपजी नाराजगी को भी थामना होगा. यही वजह है कि कैबिनेट विस्तार में साफ छवि का विधायकों ही मौका देने पर अधिक जोर रहने वाला है.

यह भी पढ़ें -  रूद्रपुर में भीषण हादसा युवक की चली गई जिंदगी डाक्टरों पर गंभीर आरोप

इन चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

वहीं सियासी गलियारों में कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इन नामों में मदन कौशिक, विनोद चमोली, बिशन सिंह चुफाल, खजान दास, बंशीधर भगत, मुन्ना सिंह चौहान और अरविंद पांडेय के नाम शामिल हैं.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जंगली जानवर पहुंचा रहे फसलों को नुकसान, कृषि मंत्री ने सुरक्षा के लिए केंद्र से मांगा 200 करोड़ का बजट
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999