देहरादून में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबने से दो सगी मासूम बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। क्लेमेनटाउन क्षेत्र की नई बस्ती में बरसाती नाले में डूबने से दो सगी मासूम बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब चार बजे नई बस्ती निवासी राजेश मित्तल ने थाना क्लेमेनटाउन को सूचना दी कि दुर्गा मंदिर के पास बरसाती नाले में दो बच्चियां तेज बहाव में बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को बाहर निकाल लिया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -  प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत कई लोग घायल- हादसे का वीडियो आया सामने-VIDEO

मृतक बच्चियों की पहचान लक्ष्मी कुमारी (7 वर्ष) और सोनाक्षी कुमारी (3 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सगी बहनें थीं और अपनी मां रीना कुमारी के साथ नई बस्ती में किराये के मकान में रहती थीं। परिवार मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले का निवासी है। माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के समय बच्चियों के पिता किसी काम से बिहार गए हुए थे। हादसे की सूचना उन्हें दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -  अच्छी खबर : उत्तराखंड को केंद्र की सौगात, थर्मल पावर प्लांट को मिली मंजूरी

माता रीना कुमारी ने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चियां दोपहर में घर के बाहर बरसाती नाले में नहाने गई थीं। इसी दौरान अचानक नाले में पानी का तेज बहाव आ गया, जिससे दोनों बहकर रैंप के नीचे फंस गईं। काफी देर तक बच्चियों के दिखाई नहीं देने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान बड़ी बेटी का पैर रैंप के नीचे दिखाई दिया, जिसके बाद दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -  राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसियों में आक्रोश, खटीमा में फूंका पुतला

पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद नई बस्ती में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बरसात के दौरान खुले नालों और तेज बहाव वाले स्थानों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999