पिकअप और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो महिला होमगार्ड गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -
पिकअप और स्कूटी में भिड़ंत

लोहाघाट में पिकअप और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में लोहाघाट से अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर जा रही दो महिला होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां दोनों महिला होमगार्ड का इलाज चल रहा है।

लोहाघाट में पिकअप और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत

शनिवार शाम को लोहाघाट से अपनी ड्यूटी समाप्त कर स्कूटी से घर को जा रही दो महिला होमगार्ड हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक लोहाघाट आरामशीन व पाटन पुल के बीच में उनकी स्कूटी के सामने से आ रही पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों महिला होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी का यह लाडला मचाएगा सोनी टीवी पर धमाल

एक की गंभीर हालत को देख हायर सेंटर किया रेफर

आस-पास लोगों के द्वारा उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां दोनों घायल महिला होमगार्ड का इलाज चल रहा है। डॉक्टर बीना ने बताया पूजा कालाकोटी को काफी गंभीर चोटें लगी हैं। उन्हें जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया गया है। जबकि दूसरी महिला होमगार्ड अनीता तिस्सला की हालात ठीक है और उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -  बारिश में भगवती माइक्रोमैक्स के श्रमिकों का धरना जारी

गलत दिशा से आने के कारण हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया महिला होमगार्ड काफी तेज गति से स्कूटी चला रही थी। स्कूटी गलत दिशा से आ रही थी और इसी वजह से ये दुर्घटना हुई। सूचना पर पहुंची लोहाघाट पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999