उत्तराखंड: पटवारी और सहयोगी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का प्रहार लगातार जारी है। अब तक विजिलेंस की कार्रवाई में कई रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारी पर विजिलेंस का शिकंजा कसा जा चुका है। आज विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर जनपद के तहसील काशीपुर में राजस्व उप निरीक्षक और उसके सहयोगी को 7000 ₹ की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि जनपद ऊधम सिंह नगर तहसील काशीपुर, में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7000/ रू0 रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।

यह भी पढ़ें -  पत्नी की हरकतों से परेशान होकर पति पहुंचा थाने, की शिकायत

शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बुधवार को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से 7,000/- (सात हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें -  डीएम पंत ने खिलाड़ियों को बांटे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के चैक।

उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ0वी0 मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999