सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों आरोपी चंडीगढ़ से हुए गिरफ्तार

Ad
खबर शेयर करें -

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के चार दिन बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ एक जॉइंट ऑपरेशन में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। रोहित राठौड़ और नितिन फौजी नाम के दो लोगों ने सुखदेव की गोली मारकर हत्या की थी। अब पुलिस ने दोनों को तुरंत गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों के लिए ऑरेंज अर्लट

चंडीगढ़ से गिरफ्तार हुए आरोपी
जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी नवीन शेखावत नाम के व्यक्ति के माध्यम से उनके घर पहुंचे थे। हमलावरों ने भागने से पहले नवीन शेखावत को भी गोलियों से भून दिया था। अक पुलिस सूत्र से मिली रिपोर्ट में जानकारी के अनुसार एसीपी उमेश बर्थवाल के नेतृत्व में एक टीम डीसीपी अमित गोयल के नेतृत्व में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई और उन्होनें राजस्थान पुलिस के साथ जानकारी शेयर की। उन्होनें चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में छापेमारी की, जहां से दो शूटरों रोहित और नितिन और उधम नाम के उनके एक सहयोगी को पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: सीएम धामी ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र को दी दो बड़ी सौगात, कैंची धाम अब जाना होगा आसान, 12.14 करोड़ में बनेगा बाईपास

दिल्ली लाए जा रहे आरोपी
जानकारी के अनुसार आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है और फिर उन्हें राजस्थान पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पुलिस उनके दावों की पुष्टि कर रही है कि हत्या जातिगत प्रतिद्वंदिता के कारण हुई थी। घटना के बाद जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने एक फेसबुक पोस्ट में गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। राजस्थान पुलिस ने कहा था कि हमलावरों के पकड़े जाने के बाद इस लिंक की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  CDS अनिल चौहान ने की सीएम धामी से मुलाकात, रक्षा क्षेत्र के मुद्दों पर हुई चर्चा

वहीं इससे पहले शनिवार को रामवीर नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि रामवीर ने ही नितिन फौजी के लिए सारे इंतजाम घटना वाले दिन करवाए थे। बता दें कि रामवीर, आरोपी नितिन का करीबी दोस्त भी है और साजिश में दोनों का हाथ रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999