NEET Re-Exam 2026 आज: उत्तराखंड में 21 हजार अभ्यर्थी देंगे पुनर्परीक्षा, दून में धारा 163 लागू

खबर शेयर करें -

 

dehradun news

NEET Re-Exam 2026 uttarakhand: देहरादून में आज NEET UG पुनर्परीक्षा है। उत्तराखंड में 53 परीक्षा केंद्रों पर करीब 21 हजार अभ्यर्थी पुनर्परीक्षा देंगे। जिसे लेकर राजधानी देहरादून में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। बता दें देहरादून में 16 परीक्षा केंद्रों पर करीब 6800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

NEET Re-Exam 2026 आज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने नो रिस्क रणनीति अपनाई है। परीक्षा कक्षाओं की गतिविधियों पर सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की नजर रहेगी। हर परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरा, जैमर और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस रहेगा। बता दें देहरादून में परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू की गई है।

यह भी पढ़ें -  वनाग्नि की 54 घटनाएं, ग्लेशियर्स के लिए ‘भस्मासुर’ बना ‘ब्लैक कार्बन’

NEET UG 2026 परीक्षा के लिए देहरादून में धारा 163 लागू

अपर जिला मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों और उनके आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर भी रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें -  पहचान छिपा किया नाबालिग से दुष्कर्म, दोस्तों से भी संबंध बनाने का दबाव बनाया

परीक्षा केंद्रों के आसपास क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित?

जारी किये आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की नारेबाजी, धरना प्रदर्शन, जुलूस, हंगामा या प्रचार-प्रसार की गतिविधियों पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा लाठी, डंडा, चाकू, तलवार या अन्य किसी प्रकार के हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी या अधिकृत कर्मचारी इससे मुक्त रहेंगे।

ये भी पढ़ें: मम्मी पापा आई लव यू…’ सुसाइड नोट लिखकर NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

यह भी पढ़ें -  उधम सिंह नगर को सीएम धामी की सौगात, की ये बड़ी घोषणाएं

परीक्षा संचालन में बाधा उत्पन्न करने वालों पर होगा एक्शन

प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास लाउडस्पीकर, DJ, तेज आवास वाले हॉर्न और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई है, ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो। आदेश में ये भी स्पष्ट किया है कि किसी भी सार्वजनिक या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और परीक्षा संचालन में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999