सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ लाइक्स के लिए लोगों ने जिंदगी को बना दिया मजाक,पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

आज की जनरेशन को अपनी जिंदगी की शायद परवाह ही नहीं है। तभी तो युवा लड़के और लड़कियां कुछ व्यू और लाइक्स के लिए खतरनाक स्टंट करते हुए रील बना रहे हैं। इन्हें लगता है कि खतरनाक स्टंट करेंगे तो वह सोशल मीडिया पर जल्दी से वायरल हो जाएंगे, लोग हमें भी पहचानने लगेंगे।

मगर इन्हें यह नहीं पता कि ऐसे खतरनाक स्टंट के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। सोशल मीडिया ऐसे तमाम वीडियो से भरा हुआ है जिसमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। अब उस लिस्ट में एक और नया वीडियो शामिल हो गया। आइए आपको इस नए वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें -  जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में गुरूवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई आयोजित हुई

जिंदगी की परवाह ही नहीं है!

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लगता है कि इस लड़की को तो अपनी जिंदगी की कोई परवाह ही नहीं है। वायरल वीडियो में नजर आता है एक लड़का और लड़की किसी बिल्डिंग की छत पर खड़े हैं। उस छत पर लड़का लेट जाता है और लड़की उसका हाथ पकड़ते हुए छत से नीचे की तरफ लटकने की शुरूआत करती है। कुछ ही देर में लड़की उस लड़के का हाथ पकड़कर पूरी तरह से लटक जाती है और हवा में झूलने लगती है। इस दौरान उन्होंने किसी भी तरह की सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया है। अगर लड़का या लड़की का ग्रिप कमजोर होता है और हाथ छूटता है तो लड़की सीधे नीचे की तरफ गिरेगी जिससे उसकी जान भी जा सकती है। मगर वीडियो में लड़की के हाव-भाव देखकर तो ऐसा ही लगता है जैसे उसे अपनी जिंदगी से प्यार ही नहीं है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में भीषण अग्निकांड, कड़ी मेहनत के बाद प्रशासन ने आग पर पाया काबू, राहत-बचाव में जुटा रहा पूरा तंत्र।देखे वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो बलॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर प्रिंस नाम के शख्स ने अपने अकाउंट @Prince__0033 से शेयर करते हुए लोगों से इसपर प्रतिक्रिया मांगी है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- अभी वो गिर जाए तो सारी मौज-मस्ती निकल जाएगी। दूसरे यूजर ने लिखआ- इन्हें बेल्ट से मारना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- इन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- कैसे पागल लोग हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999