हल्दूचौड़- यहां पर इंटर की छात्रा ने परीक्षा में फेल होने की बात पापा से छुपाई,उठाया यह खतरनाक कदम

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ क्षेत्र के दीना हल्दूचौड़ निवासी एक छात्रा इंटर की परीक्षा में दो बार फेल हो गई। पापा की डर से उसने पापा को बताया कि वह पास हो गई। बुधवार को उसने विषैला पदार्थ गटक लिया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार दीना हल्दूचौड़ निवासी सतपाल सिंह गंगवार टनकपुर में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी कोमल उम्र 19 वर्ष इंटर की परीक्षा में दूसरे बार फेल हो गई। जब इंटर का रिजल्ट आया तो उसने अपने पापा को फोन करके बताया कि वह पास हो गई है। परिवार वालों के अनुसार वह सहमी-सहमी रहने लगी। पापा से झूठ बोलने की डर से उसने 29 मई को जहरीला पदार्थ खा लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड विधानसभा सत्र आज से प्रारंभ, देश में पहली बार राज्य सरकार पेश करेगी समान नागरिक संहिता विधेयक

उसकी तबियत बिगड़ी तो उसने अपनी मां को बताया कि उसने सल्फास खा ली है। वह इंटर में फेल हो गई थी। पापा से उसने झूठ बोला है। इसके बाद परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999