जानिए कब तक आएगा प्रदेश में मानसून,पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में दक्षिणी पश्चिमी मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी अपडेट दी है। राज्य में इस साल मानसून अपने नियत समय के आसपास आने के साथ ही सामान्य से अधिक बरसने की संभावना है वहीं दूसरी ओर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में प्री मानसून शावर की एक्टिविटी शुरू होने के आसार भी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून की दस्तक से 10 दिन पहले प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल जाएगा।

मानसून का इंतजार हर साल रहता है। लेकिन, इस बार भी मानसून अपने तय समय से दो दिन देरी से चल रहा है। माना जा रहा है कि उत्तर भारत में प्रवेश करते ही मानसून की रफ्तार बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं हेमा पांडे

मानसून केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में दस्तक देगा। उत्तराखंड में इस बार मानसून के 25 जून के बाद पहुंचने की उम्मीद है। उत्तराखंड में मानसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक देता है। अभी तक मानसून अपने सामान्य समय से लगभग दो दिन पीछे चल रहा है। हालांकि, उत्तर भारत की ओर से रुख करने पर इसकी गति तेज हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  केनरा बैंक में गार्ड की बंदूक से चली गोली, खाता खुलवाने आए दो युवक छर्रे लगने से घायल…..


उत्तराखंड में 25 जून को दस्तक देगा मानसून उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में इस बार सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश हो सकती है। एक मार्च से 31 मई तक प्री-मानसून सीजन होता है। इसके बाद एक जून से 30 सितंबर तक मानसून का सीजन माना जाता है। मानसून के दस्तक देने से पहले होने वाली बारिश को प्री-मानसून शावर कहा जाता है।

यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने किया विधानसभा कूच

उत्तराखंड में मानसून से पहले एक बार फिर गर्मी मैदान से लेकर पहाड़ तक सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है मानसून से पहले प्रदेश भर की गर्मी में सामान्य से तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है हालांकि 15 जून से प्री-मानसून की झमाझम बौछार गर्मी से राहत देगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999